सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में आयोजित होगी जिले का पहला जनसमस्या निवारण शिविर
0- मई को आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों का बनाया जाएगा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने ले जाने सहित भोजन इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी
बालोद. शासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में आयोजित की जाने वाली जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार से किया जाएगा। ग्राम पिनकापार में 04 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत पिनकापार सहित आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही एवं ग्रामीण उपस्थित होंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित होेने वाले सभी जनसमसया निवारण शिविरों की भाँति 04 मई को पिनकापार में आयोजित शिविर में भी दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ शिविर में उपस्थित जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के द्वारा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र बनाने की भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान शिविर में दिव्यांगजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा दिव्यांगता पेंशन हेतु फार्म भी भराए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दूरस्थ ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजन को शिविर में लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए नाश्ता, भोजन एवं पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी श्री विकास कुमार देवांगन के मोबाईल नंबर 77729-90076 से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।













Leave A Comment