नीट परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 03 मई को
0- ग्राम दुधली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित होगी परीक्षा
0- जिले में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, परीक्षा केन्द्र में 03 घण्टा पूर्व परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य
बालोद. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 2026 रविवार, 03 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। बालोद जिले में नीट परीक्षा के आयोजन हेतु 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दुधली में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 2026 रविवार 03 मई 2026 को दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए बालोद जिले से कुल 462 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में नीट परीक्षा के सफल आयोजन एवं परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा जिले के दोनों परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा, पेयजल, बिजली की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था के अलावा स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 03 घण्टे पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे कि समय पर परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉयोमेटिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। श्री लकरा ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एनटीए की वेबसाईट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और उस पर चिपकाई गई पोस्टकार्ड साइज फोटो एवं कोई भी एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र के अंतर्गत पैनकार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, छात्र आईडी आदि एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है।
श्री लकरा ने परीक्षार्थियों को अपने साथ परीक्षा केन्द्र में लाने से वर्जित सामग्रियों के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों ले जाने की बिल्कुल भी अनुमति नही होगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की आरनॉमेन्टल, ज्वेलरी इत्यादि ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को पतले तलवे वाली चप्पले पहनने होगी, जूते पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। जारी किए निर्देशों के आधार पर लड़का एवं लड़की दोनों को हाफ स्लीव्स यानी आधी बाजे वाले कपडे पहनने होगें, फुल स्लीव्स पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल हल्के कलर के ही कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में डार्क कलर के कपडे पहनकर परीक्षा केन्द्र में नही आने की समझाईश भी दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अनुकूल वेशभूषा के साथ ही परीक्षा केन्द्र में आने का अनुरोध किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना।
--













Leave A Comment