प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई को
बालोद. मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यार्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए 01 मई से 10 मई तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि कक्ष में ओएमआर भराने का समय 09.30 बजे तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
--













Leave A Comment