कलेक्टर ने ली जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक
0- जेएसजेबी पोर्टल में एंट्री की विभागवार समीक्षा की
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्ण, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जेएसजेबी पोर्टल में जल संचय, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत पूर्ण कार्यों के एंट्री के संबंध में विभागवार जानकारी ली गई। श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को 31 मई के पूर्व अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में उनका शत प्रतिशत एंट्री करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने बारी-बारी से विभागवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगतिरत एवं पूर्ण जल संरचनाओं के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खनिज, नगरीय प्रशासन, सहकारिता आदि विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल संरचनाओं के निर्माण एवं उनके एंट्री कार्य के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने इन सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कर जेएसजेबी पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री करने के निर्देश दिए।













Leave A Comment