जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल रोग पर जागरूकता कार्यक्रम ’प्रारंभ’ आयोजित
दुर्ग/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ. अशीषन मिंज के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय दुर्ग में 29 अप्रैल 2026 को सिकल केयर फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों को बचाव और प्रबंधन की सही जानकारी के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग सभापति की अध्यक्षता में सुश्री प्रिया साहू, एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव ग्लैड, डॉ. हेमन्त साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ व डॉ. विनिता ध्रुवे, सिनियर मेडिकल ऑफिसर गायनिक विभाग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, श्रीमती प्रितिका पवार प्रोग्राम एसोसिएट, डॉ. वैद्यनाथ, श्री ललित कुमार पारगी, सिकल संगवारी टीम, सिकल केयर फाउन्डेशन सलाहकार सदस्य डॉ. तरूण साहू की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
डॉ. हेमन्त साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ व डॉ. विनिता ध्रुवे, सिनियर मेडिकल ऑफिसर गायनिक विभाग द्वारा सिकल सेल रोगों के लक्षण, उपचार, नियमित जांच, पोषण, गर्भावस्था के समय सिकल रोगी मरीजों को विशेष सावधानी बरतने एवं जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सिकल रोग की समय पर पहचान सही देखभाल व नियमित हाइड्रोक्सी यूरिया के सेवन से इस रोग को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सिकल सेल उन्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले में चिन्हांकित 1053 सिकल सेल रोग वाले मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। जो की राज्य में प्रथम स्थान पर है।
कार्यक्रम में दुर्ग जिले के 100 से अधिक सिकल सेल रोग के मरीज व उनके परिजन उपस्थित रहे। सिकल सेल रोग वाले मरीजों ने मंच के सामने अपनी कहानी एक दुसरे के साथ साझा की जिससे और लोगों को इस बीमारी से लड़ने की प्रेरणा मिली। दर्द के बावजूद मुस्कुराना क्या होता है, मुश्किलों में आगे बढ़ना क्या होता है, हर दिन हिम्मत के साथ जीना क्या होता है. सिकल सेल रोग मरीजों की कहानी दर्द से शुरू हो सकती है, लेकिन उसका अंत जीत से होगी। प्रत्येक व्यक्ति सिकल सेल का जांच अवश्य करायें इस अपील के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।










Leave A Comment