ब्रेकिंग न्यूज़

 एक कमरे के जर्जर घर से आधुनिक आवास तक का सफर

0- प्रधानमंत्री आवास योजना से रम्भा को मिला अपना पक्का मकान
रायपुर. जिले के विकासखण्ड धरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोन्ड्रा की निवासी श्रीमती रम्भा निषाद का जीवन अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सुकूनभरा हो गया है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले श्रीमती निषाद के परिवार के पास पहले रहने के लिए मात्र एक कमरे का जर्जर कच्चा मकान था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रचार-प्रसार से श्रीमती निषाद को जानकारी प्राप्त हुई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिलने का प्रावधान है। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क किया, जहां सचिव द्वारा बताया गया कि उनका नाम प्रतीक्षा सूची में होने के कारण उनका आवास स्वीकृत कर दिया गया है। समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद उनके नाम पर आवास स्वीकृत हुआ, इसके पश्चात रोजगार सहायक द्वारा उनके मकान का जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण किया गया, एवं पक्का घर बनाने हेतु सहायता राशि भी दी गई। शासन द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी एवं अन्य योजनाओं के सहयोग से उनका पक्का मकान तैयार हुआ।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english