सुशासन तिहार 2026: नगर पंचायत कूंरा में 196 आवेदनों में से 136 का त्वरित निराकरण
-विधायक अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए
-- जिले में हुआ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का आगाज
रायपुर / ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आज धरसीवां ब्लॉक के नगर पंचायत कूंरा के सांस्कृतिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 हितग्राहियों के आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खातों की नकल, ऋण पुस्तिका सुधार, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, कृषि दवाई, सिंचाई हेतु स्प्रेयर, श्रमिक कार्ड, धान बीज आदि शामिल हैं।
विधायक श्री शर्मा ने शेष प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नंदकुमार चौबे, जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी, तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।











Leave A Comment