बाल संस्कार शिविर, महाराष्ट्र मंडल स्टाफ, 17 महिला केंद्रों में राम रक्षा स्त्रोत- हनुमान चालीसा पाठ आज
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी 17 महिला केंद्रों में शनिवार को शाम 7:00 बजे राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इस हफ्ते भी महिला केंद्रों के समीपस्थ मंदिरों अथवा सभासदों के घरों पर सभी भक्तजन एक साथ पाठ करेंगे। प्रति सप्ताह होने वाले इस आध्यात्मिक अभियान में इस बार शुक्रवार से शुरू हुए बाल संस्कार शिविर में शामिल बच्चे और महाराष्ट्र मंडल स्टाफ भी भागीदारी निभाएंगे। हालांकि इन दोनों जगह पर सुबह सामूहिक पाठ किया जाएगा लेकिन यह अभियान का हिस्सा तो होंगे ही। आध्यात्मिक समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते और आकांक्षा गद्रे ने महाराष्ट्र मंडल के अधिकाधिक सभासदों के साथ-साथ हर आयु वर्ग के श्रद्धालुजनों से भी आग्रह किया है कि महाराष्ट्र मंडल की राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ मुहिम में नियमित शामिल हों।













Leave A Comment