ब्रेकिंग न्यूज़

  महाराष्‍ट्र मंडल ने टैगोर नगर में वितरित किया मठा

0- गर्म हवा के थपेड़ों के बीच मठा पी रहे सैकड़ों राहगीरों ने वल्‍लभ नगर महिला केंद्र के  सेवाभाव को सराहा 
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की वल्‍लभ नगर महिला केंद्र ने शुक्रवार को टैगोर नगर के जिन कुशल मुनि चौक पर मठा वितरण किया। महाराष्‍ट्र दिवस और मजदूर दिवस पर प्रति वर्षानुसार आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने मठा पीकर अपनी प्‍यास बुझाई। साथ ही नीले रंग के ड्रेस कोड में तेज चुभती धूप में पसीना बहा रही वल्‍लभ नगर केंद्र की महिलाओं के इस सेवाभावी कार्य की सभी ने सराहना की। 
वल्‍लभ नगर केंद्र की सह संयोजिका अपर्णा देशमुख ने बताया कि टैगोर नगर के बेहद व्‍यस्‍त चौक पर दो और चार पहिया वाहन चालकों ने बकायदा अपनी गाड़ियों को किनारे खड़ा कर इत्‍मीनान से मठा पीया। 
अपर्णा के अनुसार केंद्र पिछले 11 वर्षों से सतत् एक मई को  राहगीरों को नि:शुल्‍क मठा वितरण करता आ रहा है। इस वर्ष भी यह गौरवशाली परंपरा सभी सक्रिय महिला सभासदों के सहयोग से जारी रही। 
लोगों को मठा पिलाने वालों में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मानसी विठालकर, सुरेखा मेघावाले, अपर्णा पेंडसे, अस्मिता चांडोलकर, मीना हारडिकर, सुवर्णा कस्तूरे, प्राजक्ता पुसदकर, सुलभा विठालकर, माधुरी गाडगिल, शुभांगी आप्‍टे, कांचन पुसदकर, प्रतिभा आगलावे, मंजूषा चिलमवार, वंदना पाटिल, अर्चना राखडे़, रोहिणी पेंडसे, प्रेरणा मोरे सहित केंद्र की अनेक महिला सभासदों का काफी सहयोग रहा। इस विशेष मौके पर मंडल की उपाध्‍यक्ष गीता दलाल, मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, आध्‍यात्मिक समिति की संध्‍या खंगन, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english