सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 6 तक
बिलासपुर. मॉ शारदा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी सोसायटी मर्यादित इन्दिरानगर, विकासखण्ड बिल्हा के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 6 मई 2026 तक सोसाइटी कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती खुशी अग्रवाल समक्ष लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 7 मई को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।
--













Leave A Comment