आबकारी विभाग की कार्रवाई : 11.700 बल्क लीटर मदिरा जप्त
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 11.700 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर बिना सर्च वारंट के थाना डोंगरगांव ग्राम आरी में प्रदीप राजपूत के मकान की तलाशी ली गई। समक्ष गवाह की उपस्थिति में विधीवत तलाशी लेने पर 76 नग देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक में 90 एमएल एवं 27 नग विदेशी मदिरा व्हिस्की मध्यप्रदेश राज्य निर्मित प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 11.700 बल्क लीटर बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षक मिलाप मंडावी सहित किशोरी कोमरे, दीपक सिन्हा शामिल थे।













Leave A Comment