ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिले के 436 ग्राम पंचायतों में ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत ग्रामीणों से लिए जा रहे हैं आवेदन

0- जिले भर से अब तक 10 हजार 313 आवेदन प्राप्त हुए
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति देने के लिए बालोद जिले में सुशासन तिहार 2026 की शुरूआत हो चुकी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों सेे उनकी मांगों और समस्याओं को आवेदन लिए जा रहे हैं। 
      सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले एवं दूसरे दिन सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए थे। यहाँ ग्रामीणों से उनकी मांगों, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व मामलों और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्राप्त सभी आवेदनों को सूचीबद्ध कर, आगामी जनसमस्या निवारण शिविरों से पहले उनका निराकरण किया जाए और संबंधित ग्रामीणों को इसकी विधिवत जानकारी दी जाए।
     सुशासन तिहार के प्रथम एवं द्वितीय दिन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में जिले भर से 10 हजार 313 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें बालोद विकासखंड से 3548 आवेदन, गुरूर विकासखंड से 1240 आवेदन, गुण्डरदेही विकासखंड से 208 आवेदन, डौंडी विकासखंड से 3059 और डौंडीलोहारा विकासखंड से 2268 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद विभागवार समीक्षा की जाएगी। आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले मुख्य शिविरों में आवेदकों को उनके निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। 
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english