ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में ’सही दवा शुद्ध आहार, छत्तीसगढ़ का यही आधार’ थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान निरंतर जारी

बालोद. जिले में छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक ’सही दवा शुद्ध आहार, छत्तीसगढ का यही आधार’ के थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान निरंतर जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान अंतर्गत औषधि शाखा द्वारा जिले में कास्मेटिक एजेंसियों, थोक एवं खुदरा औषधि विक्रय फर्म, अस्पताल एवं अस्पताल से जुड़े फार्मेसी में कोल्डचेन का निरीक्षण, निजी एवं शासकीय परिसरों में वैक्सीन संधारण एवं कोल्डचेन की जांच, स्वापक औषधियों के थोक एवं खुदरा औषधि विकय परिसरों में क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच, सार्वजनिक स्थलों पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही एवं जनजागरुकता एवं निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी में जांच एवं एडवर्स ड्रग इवेंट की रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की जांच औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत की जाएगी। खाद्य शाखा द्वारा चाट गुपचुप सेंटर, गन्ना रस, साफ्ट ड्रिंक्स, आईसकीम, जूस सेंटर, डेयरी प्रोडक्ट विकेता फर्म, मिठाई दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, केक एवं बेकरी प्रोडक्ट विक्रेता फर्म, मिड-डे मिल सेंटर, हास्पिटल कैंटीन, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, कन्फेशनरी प्रतिष्ठानों, ढाबा, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रतिष्ठानों, पेप्सी, आईसगोला, आईस केंडी विक्रेता प्रतिष्ठानों की सघन जांच खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत की जाएगी।
उक्त विशेष सघन जांच अभियान में प्रसाधन सामग्री संबंधी जांच में औषधि प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्गत 06 सौंदर्य प्रसाधन विक्रय प्रतिष्ठानों (निहारिका जनरल स्टोर्स, बुलबुल बैंगल, महावीर मार्ट, मधुबन जनरल स्टोर्स दल्लीराजहरा, बालोद, सीमा जनरल स्टोर्स, गणेश फेंसी बैंगल हाउस, गुरूर बालोद) एवं 07 औषधि प्रतिष्ठानों (जैन मेडिकल स्टोर्स, दल्लीराजहरा, जैन मेडिकल एण्ड जनरल, तरूण भरत मेडिकल कुसुमकसा, बालोद, ओम मेडिकल, आरती मेडिकल, आरती मेडिकल, गुरूर) में कास्मेटिक के संबंध में कय-विक्रय रिकार्ड की जांच की गई एवं सख्त निर्देश दिये गये कि उनके द्वारा कास्मेटिक सामानों की खरीदी अधिकृत विक्रेताओं, एजेंसी से किया जाए।
कोल्डचेन एवं वैक्सीन स्टोरेज परिसरों की जांच के संबंध में शासकीय जिला वैक्सीन भंडार, बालोद, कोल्डचेन पाईंट जिला अस्पताल बालोद, कोल्डचेन पाईट गुण्डरदेही एवं कोल्डचेन पाईंट गुरूर, निजी संस्थानों में शिवालय हास्पिटल, शंकुतला हास्पिटल, गुण्डरदेही, गंगा मेडिकल एजेंसी, मनोज एजेंसी, गुण्डरदेही का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन को उचित तापमान में रखने एवं उचित भंडारण करने निर्देश दिये गये। इसी प्रकार खाद्य शाखा से 07 फर्मों का निरीक्षण किया गया। ओमी वेवेरेज कंवर, गुरूर से 1 पानी बाटल का नमूना लिया गया एवं मौके पर निरीक्षण कर पायी गयी अनियमितता पर नोटिस दिया गया। फर्म शीतल ट्रेडर्स, गुरूर से चाय और काफी का नमूना लिया गया। करही भदर में 01 होटल एवं 04 फल दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य अनुज्ञप्ति बनाने एवं साफ सफाई रखने के निर्देश दिये गये। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english