ब्रेकिंग न्यूज़

 पांचवीं- आठवीं बोर्ड परीक्षा में संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल का बजा डंका

0- महाराष्‍ट्र मंडल के स्‍कूल के दो छात्रों ने 5वीं, 8वीं बोर्ड जिला टाॅप टेन में बनाई जगह
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जिला स्‍तर पर ली गई 5वीं और 8वीं परीक्षा की प्रावीण्‍य सूची में महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल (एसडीवी) के बच्‍चों ने भी गौरवशाली स्‍थान हासिल किया है। जिला शिक्षा विभाग रायपुर की ओर से आयोजित पांचवीं की परीक्षा में टाप-10 की सूची में एसडीवी के छात्र उदित जैन ने 95 फीसदी अंकों के साथ 10वां रैंक हासिल किया है। इसी तरह आठवीं की मेरिटी लिस्‍ट में 96.83 प्रतिशत के साथ एसडीवी की शिवानी गोस्वामी ने जिला स्तर पर 10वां रैंक प्राप्‍त किया है। 
उदित और शिवानी की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, शाला प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह प्रभारी नवीन देशमुख और प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बच्‍चों को उनकी इस उपलब्‍धि‍ पर बधाई दी है। भविष्‍य में इससे भी बड़े पैमाने पर शैक्षणिक सफलता हासिल करने की आशीर्वाद भी दिया है। 
जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर कुथरेल के छात्र हर्ष साहू ने 99.50 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे रैंक में मैवीव देवांगन, देविका साहू और मेनका साहू हैं। तीसरी पोजिशन पर 14 बच्चों से स्थान बनाया है। चौथे रैंक पर 32 बच्चे, 5वें रैंक में 67, 6वें रैंक में 70, 7वें रैंक में 180, 8वें और 9वें रैंक में 143-143 बच्चे और 10वें रैंक में 180 बच्चों ने स्थान पाया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english