ब्रेकिंग न्यूज़

 जनगणना दल से दुर्व्यवहार  के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 मुंगेली-जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम जमकोर में जनगणना कार्य के दौरान एक युवक द्वारा शासकीय कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया एवं जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।
    मुंगेली एसडीएम  अजय शतरंज ने बताया कि 02 मई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी ग्राम जमकोर में सर्वे हेतु पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय निवासी आरोपी रंजीत कुमार चेलकर के घर जनगणना हेतु पहुंचने पर आरोपी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कहते हुए कर्मचारियों को अपशब्द कहे और डराने-धमकाने लगा। स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर ग्राम प्रमुख और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी शांत नहीं हुआ और उत्तेजित व्यवहार करता रहा। संभावित अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
    पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत शांति भंग की आशंका में मामला दर्ज किया गया है, साथ ही धारा 126(बी) और 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें। file photo

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english