ब्रेकिंग न्यूज़

 चुनाव परिणाम भाजपा की दृष्टि से ऐतिहासिक होंगे

-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर, असम में भी फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : मुख्यमंत्री साय
 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया है। श्री साय ने कहा कि पार्टी कल आने वाले परिणाम को लेकर बेहद आशान्वित है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, 'कल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव के परिणाम आने हैं और हम लोग बहुत आशावान हैं। दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और असम में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बना रही है।' ​अन्य राज्यों में भी एनडीए की मजबूत स्थिति की चर्चा करते हुए ​मुख्यमंत्री श्री साय ने गठबंधन की सफलता का दावा कर कहा कि उन्होंने (मुख्यमंत्री श्री साय ने) स्वयं केरल का दौरा किया और वहां के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास बढ़ा है, जिसका लाभ एनडीए को मिलेगा। श्री साय ने उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जो छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।
​बंगाल में 'परिवर्तन की लहर'
पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि वहाँ की जनता वर्तमान ममता बनर्जी सरकार और टीएमसी के कामकाज से असंतुष्ट है। बंगाल में इस बार 'परिवर्तन की लहर' चल रही है और जनता का जनसैलाब भाजपा के पक्ष में उमड़ रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english