ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल में खिलेगा विकास का कमल, असम में फिर रचेगा इतिहास : किरण देव

 ​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और असम में आगामी सरकार गठन को लेकर दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी जीत सुनिश्चित है, वहीं असम की जनता लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार चुनकर विकास की निरंतरता पर मुहर लगाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति से त्रस्त हो चुकी है। बंगाल की माटी अब परिवर्तन मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों के प्रति वहाँ की जनता का अटूट विश्वास इस चुनाव में एक क्रांतिकारी परिणाम लेकर आएगा। प.बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। श्री देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भयमुक्त वातावरण और सुशासन की स्थापना के लिए जनता ने भाजपा को विकल्प के रूप में चुन लिया है। यह जीत केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक पुनर्स्थापना की जीत होगी।
भाजपा प्रदेश ऐ श्री देव ने ​असम में भाजपा की जीत की हैट्रिक का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की 'एक्ट ईस्ट' पॉलिसी के कारण असम आज उत्तर-पूर्व के विकास का इंजन बन चुका है। वहाँ की जनता शांति और प्रगति के पक्ष में तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है। श्री देव ने कहा कि बंगाल-असम के परिणाम आगामी राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेंगे। बंगाल और असम की जनता भी 'डबल इंजन सरकार' चुनकर विकास के एक नए युग का सूत्रपात करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रदेश के उन सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया, जिन्होंने असम के साथ-साथ नितांत प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने पुरुषार्थ से प. बंगाल में भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए अनथक परिश्रम किया
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english