ब्रेकिंग न्यूज़

 पद्म पुरस्कार 2027 हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर ने जिले के 'गुमनाम नायकों' की पहचान के निर्देश

0-ऑनलाइन पोर्टल पर नामांकन या अनुशंसा भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
दुर्ग. भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों—'पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री'—के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इस संबंध में, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।  
    प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन के माध्यम से भेजे जाने वाले पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई 2026 तक राज्य शासन को प्रेषित किए जाने हैं। इस हेतु कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शासन के मापदंडों के अनुरूप योग्य उम्मीदवारों के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रस्ताव प्रमाणित, सही और निर्धारित प्रारूप में समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत हों। कलेक्टर ने विशेष रूप से समाज के उन "गुमनाम नायकों" की पहचान करने पर जोर दिया है जो सुदूर क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।  
केवल ऑनलाइन आवेदन ही होंगे मान्य:
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in पर समस्त विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन या कागजी माध्यम से भेजे गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा आदि क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। कलेक्टर ने इस चयन प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले की प्रतिभाओं का विवरण प्रभावशाली और तथ्यात्मक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english