बच्चों ने सीखा श्लोक, रामायण, नरसिंह भगवान की सुनी कहानी
0- महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का ऑनलाइन बाल संस्कार शिविर शुरू
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति के बाल संस्कार शिविर तीसरे दिन सोमवार को ऑनलाइन मोड पर लगा। तीन अलग-अलग शिक्षिकाओं ने अलग-अलग बच्चों की क्लास ली गई। इसमें बच्चे उत्सुकता के साथ जुड़े। बच्चों ने श्लोक सीखा और रामायण और नरसिंह भगवान की कहानी भी सुनी। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि संस्कार शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत ओम के उच्चारण के साथ हुई। भागवत गीता के 12वें अध्याय के तीन श्लोक बच्चों को सिखाए गए। बच्चों की पहली क्लास मंजूषा वैशम्पायन ने ली। उन्होंने बच्चों को रामायण की कहानियां सुनाई।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते के अनुसार दूसरी क्लास समिति की सदस्य चारुशीला देव ने ली। उन्होंने बच्चों को गुरुर ब्रह्मा, कराग्रे वस्ते समुद्र वसने देवी, वक्रतुंड महाकाय मंत्र सिखाए और उनका अर्थ भी समझाया। वहीं संध्या खंगन ने नरसिंह भगवान की कहानी सुनाई। इस क्लास में सभी बच्चों का परिऐ भी हुआ।
तीसरी क्लास मंजूषा मरकले ने ली।ऑनलाइन क्लास होने के कारण मंजूषा ने आज पहले दिन बच्चों का परिचय लिया और उनसे बातें की। वहीं समिति की प्रमुख आकांक्षा गद्रे ने बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाई।









Leave A Comment