38 वर्षों की स्वर्णिम सेवा के बाद परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा सेवानिवृत्त
0- ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शाल-श्रीफल से किया सम्मानित
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में 38 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने वालीं मंदिरहसौद की पूर्व परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रीमती प्रीति मिश्रा का संपूर्ण सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से परिपूर्ण रहा। उन्होंने महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य किया तथा नारी निकेतन में समर्पित सेवाएं देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विदाई समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब अंतिम कार्यदिवस पर उनके परिवार के सदस्यों और 90 वर्षीय पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दृश्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।
जिला रायपुर की महत्वपूर्ण पहल ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती प्रीति मिश्रा को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र सौंपा।
समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, श्रीमती अलका सक्सेना, पर्यवेक्षक श्रीमती ऋतु परिहर, श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी, श्रीमती आशा पात्रे, श्रीमती झरन धीवर, श्रीमती बीना कोशी, श्रीमती असीमा बनर्जी, अधीक्षक पुष्प कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-2 कावेरी देवांगन तथा ऑपरेटर पोषण कुमार निर्मलकर सहित मंदिर हसौद स्टाफ उपस्थित था। सभी ने मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
--











Leave A Comment