ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ में  43 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए

   रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार शाम प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 43 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।   प्रदेश के 7 महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। ऋचा शर्मा को अब अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है। उनके पास विकास आयुक्त और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
-मनोज कुमार पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव -वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-सुबोध कुमार सिंह को उन्हें ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-निहारिका बारिक को अब प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग बनाया गया है।
- शहला निगार को प्रमुख सचिव- महिला और बाल विकास विभाग पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभाग दिया गया।
इन 7 जिलों को मिले नए कलेक्टर
- कोरिया-पुष्पा साहू
-बलरामपुर-रामानुजगंज:-  चंदन संजय त्रिपाठी  
-सूरजपुर:- रेना जमील  ।
-बीजापुर:  विश्वदीप  
-सारंगढ़-बिलाईगढ़:  पद्मिनी भोई साहू 
-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:  डॉ. संतोष कुमार देवांगन 
-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर:  संतान देवी जांगड़े 
महत्वपूर्ण विभागों में अन्य नियुक्तियां
अविनाश चंपावत (2003): सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ अब उन्हें सचिव, उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शम्मी आबिदी (2007): सचिव, महिला एवं बाल विकास को अब सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है।
बसवराजू एस. (2007): उन्हें सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग बनाया गया है।
विश्वदीप (2019): रायपुर नगर निगम आयुक्त को अब बीजापुर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि संबित मिश्रा (2018) अब रायपुर नगर निगम के नए आयुक्त और स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक होंगे।
विकास और निगरानी पर जोर
इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रभात मलिक (2015) को संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए नई स्वतंत्र जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english