सुशासन शिविर में चिकित्सा अमला द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
दुर्ग. सुशासन तिहार-2026 के तहत चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में जिले के नोडल अधिकारी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव एवं श्री देवानंद बंजारे सहायक मिडिया प्रभारी के साथ दुर्ग जिले से मेडिकल टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विकासखण्ड धमधा से बी. एम. ओ. डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. महेंद्र शर्मा, बी.ई.टी.ओ. श्री जी.एस.उद्दे, बी.पी.एम.श्रीमती रिचा मेश्राम ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिये। साथ ही सिकलिंग जाँच,आभा आई. डी.बनवाने, आयुष्मान कार्ड, एन.सी.डी. की जाँच एवं एच.पी.व्ही. वैक्सीन लगवाने की अपील किये। दिव्यांग शिविर में हितग्राहियों की जाँच एवं प्रमाण पत्र दिये गये। शिविर में 55 आभा आई. डी., 05 आयुष्मान कार्ड, 42 एन.सी.डी., 15 सिकलिंग जाँच और 02 विकलांग प्रमाण पत्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।










Leave A Comment