ब्रेकिंग न्यूज़

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत अभियान चलाकर करवाया गया अतिक्रमणमुक्त

लगभग 6 ठेलों, गुमटियों, 10 डमी पुतलों, 12 बोर्डो को हटाया
रायपुर/रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम  के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात सीएसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला,नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंन्द्र प्रताप सिँह, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उप अभियंता नगर निवेश श्री टिकेन्द्र चंद्राकर सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और नगर निवेश विभाग जोन 5 की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 5  क्षेत्र अंतर्गत लाखेनगर मार्ग से सुन्दर नगर मार्ग तक के मध्य टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत मुख्य मार्ग क्षेत्र में राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट हिदायत कड़ाई के साथ दी गयी  कि वे किसी भी हालत में सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सभी सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक तत्काल जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
        आज चलाये गए टीम प्रहरी के जनहितकारी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत लाखेनगर मार्ग से सुन्दर नगर मार्ग तक के मध्य लगभग 6 ठेलों, गुमटियों, लगभग 10 डमी पुतलों, लगभग 12 बोर्डो को  प्रमुख मार्ग क्षेत्र को कब्जामुक्त करने कड़ाई से व्यवस्था सुधारने हटाने की कड़ी नियमानुकूल  कार्रवाई जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से आमजनों और राहगीरों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने की दृष्टि से की गयी ।
        टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख  मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित बन रहा है और इससे आमजनों और राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति और निरन्तर त्वरित राहत  प्राप्त हो रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english