ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार  : लीलाधर देवांगन का बना नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस

 - जनसमस्या निवारण शिविर में मिली त्वरित सुविधा
- ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ

राजनांदगांव  । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर नागरिकों के लिए शासन की सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के अचानकपुर भाटापारा निवासी श्री लीलाधर देवांगन का ग्राम सुंदरा में आयोजित शिविर में नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस बना है। श्री लीलाधर देवांगन ने बताया कि वे लंबे समय से लर्निंग लायसेंस बनवाना चाहते थे, लेकिन कार्यालयों में जाने और प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में यह कार्य नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत ग्राम सुंदरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्हें परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी मिली। शिविर में ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर सरल प्रक्रिया के माध्यम से उनका नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस बनाया गया। उन्होंने बताया कि अब लर्निंग लायसेंस मिलने से वे नियमानुसार वाहन चलाने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे उन्हें दैनिक कार्यों एवं आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को जिला मुख्यालय या विभागीय कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं हैं, अब गांव स्तर पर ही समाधान मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।
श्री लीलाधर देवांगन ने शासन एवं जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में जनसामान्य के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english