ब्रेकिंग न्यूज़

 जनगणना मकान सूचीकरण में बिलासपुर अव्वल

-उत्कृष्ट प्रगणक एवं सुपरवाइजर हुए सम्मानित
-कलेक्टर ने की जनगणना कर्मियों के कामों की सराहना 
 बिलासपुर / राष्ट्रीय जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को शुक्रवार को  मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि बिलासपुर जिले के सभी 26 जनगणना चार्ज में 100 प्रतिशत एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) में कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा लगभग 18 प्रतिशत क्षेत्रों में कार्य पूर्ण भी किया जा चुका है। कार्य पूर्णता की दिशा में बिलासपुर जिला वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है।
       कलेक्टर ने सभी 26 चार्ज से ऐसे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया, जिन्होंने कम समय में अधिकाधिक मकानों तक पहुंचकर मकान सूचीकरण का कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया।नगर पंचायत मल्हार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने नगर पंचायत मल्हार क्षेत्र का 100 प्रतिशत मकान सूचीकरण मात्र 5 दिनों में पूर्ण कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बिलासपुर तहसीलदार श्री प्रकाश चंद्र साहू को भी उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया गया।
      सम्मानित प्रगणकों में नगर पंचायत मल्हार के नवीन लाल देवांगन (174 मकान), नगर पंचायत बिल्हा के कुलेश्वर साहू (200), तहसील सकरी के संदीप ठाकुर (272), सीपत के तरुण जायसवाल (262), मस्तूरी के संजय कुमार राय (236), पचपेड़ी के ओंकार प्रसाद सेन (222), रतनपुर के जितेंद्र कुमार दीक्षित (162), बिलासपुर तहसील की आशा डेहरिया (278) एवं आशीष पांडे (249), तखतपुर के अजय दास दाहिरे (192), बेलतरा के गोपीचंद राज (266), बोदरी की दीपिका श्रीवास्तव (176), नगर पालिका परिषद बोदरी के आशुतोष पांडे (329) सहित अन्य प्रगणकों को सम्मानित किया गया।
       नगर निगम बिलासपुर के विभिन्न जोनों से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पांच दिनों के भीतर अपना मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण किया। कार्यक्रम में सभी चार्ज के शीर्ष 10 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी तथा सहायक जिला जनगणना अधिकारी श्री झील जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए मैदानी अमले की सराहना की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english