ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत ग्राम ढौर में जनसमस्या निवारण शिविर हुआ आयोजित

 - प्राप्त 436 आवेदनों में 157 का मौके पर ही हुआ निराकरण
 - कलेक्टर   अभिजीत सिंह ने नवोदय विद्यालय में चयनित हुए ढौर के 5 होनहार बच्चों को किया सम्मानित
 - पीएम आवास के हितग्राहियों को दी गई चाबियां और स्वामित्व प्रमाण पत्र
दुर्ग/राज्य शासन द्वारा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शनिवार को जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम ढौर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में सिरसाखुर्द, जेवरा, समोदा, भटगांव, कुटेलाभांठा, खपरी कु., करंजाभिलाई, झेंझरी, कचांदुर, ढौर, खेदामारा, बासीन, बोड़ेगांव, रवेलीडीह, अरसनारा, ननकठ्ठी के ग्रामीण ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में आवेदन जमा किए। शिविर में कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 157 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इसके साथ ही 279 आवेदन लंबित है।
जनसमस्या निवारण शिविर में अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंच कर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाकर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने और इस पर रोक लगाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 
सुशासन तिहार में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बच्चों को दी बधा
जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, आमजन की समस्याओं का समाधान और नए आवेदन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाए गए हैं, जहां ग्रामीणजन सीधे आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत ढौर के पांच बच्चों के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बच्चों को आगे भी मेहनत जारी रखने और गांव के अन्य बच्चों को प्रेरित करने की बात कही, ताकि गांव का नाम रोशन हो सके। शिविर में विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने मनरेगा अंतर्गत 08 हितग्राहियों को 100 दिवस कार्य पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र,  05 हितग्राहियों को पीएम आवास चॉबी, 06 हितग्राहियों को जॉब कार्ड एवं 17 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र और 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ शासकीय प्राथमिक शाला ढौर के पांच बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर बच्चों को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, सहायक नोडल अधिकारी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डेय, पद्मश्री से  सम्मानित श्रीमती ऊषा बारले, जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र यादव, जनपद सदस्य श्री गोकुल वर्मा एवं प्रतिभा देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english