जोन कमिश्नर ने बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने अधिकारियों के साथ मंथन किया.
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 कार्यालय में जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने योजना शीघ्र तैयार करने हेतु जोन अधिकारियों के साथ मंथन किया.
जोन 1 जोन कमिश्नर ने जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में नालियों को नालों में जोड़ने की कार्ययोजना शीघ्र बनने को लेकर गहन चर्चा और विचार - विमर्श जोन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों से किया. जोन कमिश्नर ने अधिकारियों को शीघ्र जोन में वार्ड की नालियों को नालों में जोड़ने कार्ययोजना को तैयार कर इसमें प्रस्ताव बनाकर सक्षम स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या का शीघ्र निदान करने कार्य किया जा सके.












Leave A Comment