ब्रेकिंग न्यूज़

 विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर- मुख्य सचिव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा प्रबंधन प्रक्रिया की जाएगी। परीक्षा के लिए नियम, शर्ते एवं प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए नियम शर्ते पूरी संवेदनशीलता से निर्धारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी एवं उत्तरदायी हो, इस पर विशेष ध्यान देने कहा है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी चयन मंडल के क्रियान्वयन हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करने एवं एजेंसी निर्धारण करने अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध  नियम शर्ते तय करने में लोक सेवा आयोग से सहयोग लिया जाए। इसी तरह से एस.एस.सी. एवं यूपीएससी के नियम प्रक्रियाओं का अध्ययन अवश्य किया जाए। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित सूचना प्रौद्योगिकी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, चिप्स एवं सामान्य-प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english