ब्रेकिंग न्यूज़

 साथियों से प्रगाढ़ होते संबंधों में रमे बुजुर्ग

 - सियान गुड़ी में टीवी के सामने बैठकर राजनीतिक बहस के साथ कैरम खेलने के मजे भी ले रहीं
 रायपुर। टीवी के सामने बैठे वरिष्‍ठ जनों को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम, नव निर्वाचित भाजपा सरकार और वहां के भविष्‍य के बारे में सियान गुड़ी में बहस करते देखो, तो वाकई मजा आता है। ऐसी चर्चा करने से पहले ये बुजुर्ग यहां अच्‍छी तरह एक- एक अखबार छान मारते हैं और फिर सम सामयिक विषय पर दो- दो हाथ करने के लिए तैयार होते हैं।
समाज कल्‍याण विभाग की ओर से अनुदानित और महाराष्‍ट्र मंडल द्वारा संचालित ‘सियान गुड़ी’ में वरिष्‍ठ नागरिक इन दिनों कुछ ज्‍यादा ही व्यस्‍त हैं। भले ही ये बुजुर्ग आपस में कितना भी उलझे, लेकिन आपसी तालमेल से इनकी ओर से राम रक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा का सस्‍वर पाठ करते देखो, तो तसल्‍ली भी होती है। सियान गुड़ी में एक से एक किताबें- समाचार पत्र- पढ़ते, कैरम- शतरंज खेलते, टीवी देखते और आपस में बतियाते ये लोग बिजी तो हैं, लेकिन फ्रस्‍टेड नहीं। 
मंडल के मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन, सियान गुड़ी प्रभारी मालती मिश्रा, स्‍वास्‍थ्‍य सलाहकार डॉ. कमला वर्मा, विधि सलाहकार प्रशांत देशपांडे, उद्यानिकी क्षेत्र से डॉ. जेएस उरकुरकर सहित विविध विषयों के विशेषज्ञों के साथ डॉ. ओपी सोनी, लखन लाल साहू, डॉ. ओसी बिसेन, रामा राव सेंद्रे, अनिल पांडे, केके पाठक, हीराधर पटेल सहित अनेक वरिष्‍ठ जन पारिवारिक वातावरण में अपनी दिनभर की गतिविधियों को हमउम्र साथियों के साथ सार्थक बना रहे हैं। खंगन ने कहा कि ऐसे वरिष्‍ठ जन जो अपने घरों में दिनभर लगभग अकेले रहते हैं, वे भी महाराष्‍ट्र मंडल के समता कॉलोनी स्थित सियान गुड़ी में प्रतिदिन आकर अपने समान उम्र वाले साथियों के विभिन्‍न गतिविधियों में एंजॉय कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english