नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता – भारी मात्रा में कैश , हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री बरामद
नारायणपुर । "माड़ बचाओ अभियान" के तहत नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता है। पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में 1.01 करोड़ रुपए से अधिक कैश एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुडिय़ा ने जानकारी दी कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 270 हथियारों की रिकवरी हुई है। यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।
भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार 31 मार्च 2026 तक सम्पूर्ण राज्य को नक्सल मुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप, जिला नारायणपुर में पुलिस द्वारा "माड़ बचाओ अभियान" के तहत विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में विगत एक महीने तक जिला नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ़ के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाकर कार्यवाही की गई।
जिला नारायणपुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय और निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 28 हथियार बरामद किए गए, साथ ही जिंदा राउंड (गोला-बारूद) जब्त किए गए। यह कार्यवाही नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ़ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
संयुक्त कार्यवाही में 1.01 करोड़ रुपए से अधिक कैश 47, स्रुक्र, इंसास, 303 रायफल एवं इनके कारतूस ,क्चत्ररु सेल ,इलेक्ट्रॉन डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, नक्सल वर्दी, बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया है।
उक्त कार्यवाही से नक्सलियों की लॉजिस्टिक, हथियार आपूर्ति एवं आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर आघात पहुंचा है। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, मुस्तैदी और बलिदान के फलस्वरूप जिला नारायणपुर नक्सलमुक्त हो रही है। मारे गए नक्सलियों के द्वारा अबूझमाड की जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलने की संभावना है। अत: आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए संदिग्ध सामग्रियों की सूचना पुलिस एवं केन्द्रीय बल को अवश्य दें।
संयुक्त कार्यवाही में कुल ₹1,01,64,000/- कैश एवं AK-47, SLR, इंसास, 303 रायफल एवं इनके कारतूस ,BGL सेल ,इलेक्ट्रॉन डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, नक्सल वर्दी, बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया है।
उक्त कार्यवाही से नक्सलियों की लॉजिस्टिक, हथियार आपूर्ति एवं आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर आघात पहुंचा है। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, मुस्तैदी और बलिदान के फलस्वरूप जिला नारायणपुर नक्सलमुक्त हो रही है। मारे गए नक्सलियों के द्वारा अबूझमाड की जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलने की संभावना है। अतः आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए संदिग्ध सामग्रियों की सूचना पुलिस एवं केन्द्रीय बल को अवश्य दें।
विगत एक महिना में जनसहयोग से रिकवर किये गए हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईईडी के पुर्ज़े, लॉन्चर एवं अन्य सामग्रियों की संक्षिप्त जानकारी :
1. AK47 रायफल - 03 नग
2. SLR रायफल - 03 नग
3. 303 रायफल - 02 नग
4. 315 रायफल - 01 नग
5. AK47 रायफल का मैग्जीन - 05 नग
6. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस - 113 नग
7. SLR रायफल का जिंदा कारतूस - 182 नग
8. SLR रायफल का मैग्जीन - 13 नग
9. इंसास रायफल का मैग्जीन - 01 नग
10. 303 रायफल रायफल का मैग्जीन - 02 नग
11. 303 रायफल का जिंदा कारतूस - 45 नग
12. 315 रायफल का मैग्जीन - 01 नग
13. 315 रायफल का जिंदा कारतूस - 41 नग
14. 12 बोर बंदूक - 02 नग
15. देशी कट्टा - 02 नग
16. 12 बोर का जिंदा कारतूस - 19 नग
17. एयर गन - 01 नग
18. बीजीएल सेल - 132 नग
19. इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर - 08 नग
20. कॉर्डेक्स वायर - 06 बंडल
21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA - 01 नग
22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग - 06 नग
23.SMG कार्टेज - 12
24.BGL - 02
25.BGL कार्टेज - 14
26.सोरा -5KG लगभग
27.व्हाईट पाउडर -3KG
28.रेडियो सेल - 4 सेट
29.बिजली वायर - 02 बंडल
30.अन्य दैनिक सामग्री












Leave A Comment