ब्रेकिंग न्यूज़

 विधानसभा अध्यक्ष ने  8 लाख रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री को चिकित्सा उपकरण किया प्रदान

 - स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी
राजनांदगांव  । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीएसआर मद अंतर्गत लगभग 8 लाख रूपए की लागत से शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री को उन्नत चिकित्सा उपकरण प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उपकरण से भरे वाहन को रवाना किया। शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में जनमानस को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उन्नत चिकित्सा उपकरण महत्वपूर्ण साबित होगा। जिसमें ब्लड डोनर काउच, पोर्टेबल ब्लड डोनर चेयर, आरओ विथ वॉटर कूलर 120 लीटर, आरओ डोमेस्टिक एण्ड कमर्शियल 25 लीटर, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, क्रैश कार्ट ट्राली, पोर्टेबल ईसीजी मशीन, एमरजेंसी पेशेंट ट्राली, हॉस्पिटल क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, लैब्रोटरी सर्टिफ्यूज, सेमीऑटोमेटेड बॉयो कैमेस्ट्री एनालाईजर, कोग्लूमिटर, हॉट एयर ओवन दिया गया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, आईडीबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री मयंक मित्तल, एजीएम भिलाई क्षेत्र श्री जसमीत सिंह भाटिया, डीजीएम भिलाई श्री अनुप विश्वकर्मा, चिकित्सक डॉ. चंद्रकिशोर इंदौरिया, लीड बैंक मैनेजर श्री मोनिष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english