ब्रेकिंग न्यूज़

  विधायक  राजेश मूणत ने नगर निगम जोन 8 वार्ड 69 में कचरों का ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की,

-सफाई ठेकेदारो की बैठक बुलाकर सफाई कर्मियों के आने एवं जाने के समय जियो टैगिंग उपस्थिति लेकर ग्रुप में 2 बार शेयर करने जोन कमिश्नर के कडे निर्देश
   रायपुर -   रायपुर पश्चिम विधायक प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड कमांक 69 अंतर्गत यादव पारा एवं सतनामी पारा के आस पास निरीक्षण के दौरान कचरो के ढेर एवं गंदगी देखकर इसे लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की। पश्चिम विधायक ने वार्ड 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 वार्ड 69 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और इस संबंध में वार्डवासियों से चर्चा की एवं जोन कमिश्नर को वार्ड की सफाई व्यवस्था सुधारने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दिये।
      नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 अंतर्गत माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के सतनामी पारा एवं यादव पारा के आस पास कचरों के ढेर मिलने और वार्ड में निर्धारित संख्या में ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिलने पर वार्ड 69 के अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स शिव कृपा कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी कर 20 हजार रू. का जुर्माना केन्द्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारी के दौरान ठेका कार्य में लापरवाही किये जाने पर किया है एवं अनुबंध की शर्तों का पालन कर वार्ड 69 की सफाई व्यवस्था में अगले 2 दिनो के भीतर सुधार लाने के कडे निर्देश सफाई ठेकेदार को दिये है अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही कर वार्ड 69 के सफाई ठेके अनुबंध को निरस्त करने की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
       जोन 8 जोन कमिश्नर ने जोन कार्यालय में जोन क्षेत्र के सभी वार्डो के सफाई ठेकेदारो की स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025-25 की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक ली। जिसमें ठेका वार्ड सफाई सुपरवाईजर एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे। जोन कमिश्नर ने सभी सफाई ठेकेदारो को स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी वार्डो में स्वीकृत संख्या में सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर उपलब्ध रहे और ठेका सफाई कर्मचारियों के आने और जाने के समय जियो टैगिंग में उपस्थिति लेकर ग्रुप में 2 बार शेयर किया जाये। सफाई ठेकेदार स्वयं वार्ड में उपस्थित होकर वार्ड की सफाई करवाना सुनिश्चित करे। माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की तैयारी देखने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वहां नालियों को जाम मिलने एवं गंदगी पाये जाने पर क्षेत्र में कार्यरत ठेका सफाई सुपरवाईजर मिथलेश डहरिया और फूलसिंह यादव को कार्य से हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित वार्ड 69 के सफाई ठेकेदार को जोन कमिश्नर द्वारा दिये गये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english