पेपर पर लिखा फ्रेंड का नाम, जो कामन वहीं विजेता
0- वल्लभ नगर केंद्र की मासिक बैठक में हुए मनोरंजक गेम्स
0- कांचन पुसदकर बनीं नई संयोजिका, सह संयोजिका का भी चयन
रायपुर। समूह में जुड़ी महिलाएं आपस में दोस्त तो होती है, लेकिन कोई न कोई एक सदस्य ऐसी होती है जो आमतौर पर सभी का कामन फ्रेंड होती है। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने अपने बीच की ऐसी ही कामन फ्रेंड की तलाश के लिए एक अनोखे पर्ची गेम का आयोजन किया। सभी महिलाओं ने अपने एक सबसे प्रिय फ्रेंड का नाम एक पर्ची पर लिखा। जिसका महिला का नाम सबसे ज्यादा लोगों ने लिखा वह महिला विजेता रही। इस खेल में अपर्णा देशमुख प्रथम, वंदना पाटिल द्वितीय और माधुरी गाडगिल तृतीय रहीं।
वरिष्ठ आजीवन सभासद अपर्णा देशमुख ने बताया कि बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ और देवी भजन के साथ किया गया। बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए केंद्र की नई संयोजिका और सह संयोजिकाओं का चयन किया गया। सर्वसम्मति से कांचन पुसदकर को नई संयोजिका की जिम्मेदारी देने के साथ मानसी विठालकर, वंदना पाटिल, अपर्णा आठले और प्रीति केसकर को सह संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अपर्णा देशमुख ने बताया कि नई टीम को मंडल के सेवाभावी कार्यों को गति प्रदान करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं इस अवसर पर सुवर्णा कस्तूरे, मेघा ऋषि और चित्रा कोलहे का जन्मदिन भी मनाया गया।
बैठक में महिला केंद्र की कांचन पुसदकर, मानसी विठालकर, वंदना पाटिल, अपर्णा आठले, विठालकर, चाणडोलकर, मेघा ॠषि, मंजुषा चिलामवार, सुरेखा मेघावाले, प्रतिमा अगलावे, चित्रा कोल्हे, शुभांगी आपटे, अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, विजया चौधरी, माधुरी गाड़गिल, सुवर्णा कस्तूरे पाध्ये, प्राजक्ता पुसदकर, मनीषा सदन, दीपा इंगले, शोभा मोहता, पल्लवी, सुहानी पवार, शोभा थाडा, वनिता वैरागडे, वैभवी चौधरी, रोहणी पेंडसे, सीमा मिसले सहित अनेक सभासद उपस्थित रहीं।


.jpg)




.jpg)


Leave A Comment