हॉकी, एथलेटिक्स तथा तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 18 एवं 19 मई को
0- स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में आयोजन
बालोद. खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में आवासीय (बालक एवं बालिका) हॉकी, एथलेटिक्स तथा तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 18 एवं 19 मई को आयोजित की गई है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेस स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में हॉकी में 80 सीट, एथलेटिक्स में 30 एवं तीरंदाजी में 30 सीट स्वीकृत है, आकादमी में वीड-आऊट किया जाना प्रस्तावित है, ऐसी स्थिति में अकादमी में खिलाड़ियों का सीट रिक्त होगा। उन्होंने बताया कि अकादमी में हॉकी का चयन ट्रायल बालक वर्ग हेतु 18 मई एवं बालिका वर्ग हेतु 19 मई को निर्धारित है।
इसी तरह तीरदांजी एवं एथलेटिक्स का चयन ट्रायल बालक एवं बालिका वर्ग हेतु 18 एवं 19 मई को किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अकादमी संचालन नियमानुसार 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ियों को अकादमी में प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में जूनियर एवं सीनियर स्तर के खिलाड़ी अकादमी में उपलब्ध है, जबकि सब जूनियर स्तर के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाना है। सबजूनियर स्तर के खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु सीमा में शिथिलता प्रदान करते हुए 12 से 16 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल के आयोजन की स्वीकृति का लेख किया गया है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल दो दिवसीय होगा, जिसमें खिलाड़ियों को आवागमन हेतु कोई राशि प्रदाय नहीं किया जाएगा और न ही कोई आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को केवल दोपहर में एक समय भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कक्ष क्रमांक 67 कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण बालोद में कार्यालयीन समय में संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।








.jpg)
.jpg)


Leave A Comment