ब्रेकिंग न्यूज़

  ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गांवों तक पहुंचाने जागरूकता शिविर आयोजित’

-’महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर अपराध से बचाव पर दी गई जानकारी’
 रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के विकासखंड सिलफिली अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र माझापारा, करवां में जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं को महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में महिला सशक्तिकरण केंद्र की जेंडर विशेषज्ञ सुश्री सलोनी कुजूर एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक सुश्री फरजाना ने भ्रूण हत्या रोकथाम, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम, महिला उत्पीड़न, लैंगिक समानता एवं बाल संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया गया। ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए। आपातकालीन सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित जानकारी पुस्तिकाएं एवं ब्रोशर वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english