ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

-वैभवपूर्ण और आर्थिक समृध्दिशाली भारत बनाना हमारा लक्ष्य - शिवप्रकाश 
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आहूत की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जो चर्चा हम करते हैं उससे जन-जन को जोड़ने का कार्य करने वाले महापुरूष पश्चिम बंगाल से आते है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की कर्मभूमि प. बंगाल में भाजपा की जीत हमारी वैचारिक जीत है। इसके साथ ही असम सहित दूसरे राज्यों में हमारी महत्वपूर्ण जीत हुई है। हम भारत को वैभवपूर्ण एवं विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। समरस समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य हो। कार्यकर्ता की संवेदनशीलता का भाव प्रेरणा का स्त्रोत होता है। वैभवपूर्ण और आर्थिक समृध्दिशाली भारत बनाना हमारा लक्ष्य है। विकास और सुशासन में संतुलन बनाते हुए 140 करोड़ भारतवासियों में सांस्कृतिक गौरव का भाव स्थापित करना है। उस लक्ष्य के लिए भाजपा की राजनीतिक यात्रा चल रही है। हम सब मिलकर फिर से मजबूत छत्तीसगढ़ व विकसित भारत के लिए जुटेंगे।
 मोदी की गारंटी के वादों को पूरा करके जन विश्वास अर्जित किया है - मुख्यमंत्री साय
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा के जनाधार को लगातार बढ़ाने की महती जिम्मेदारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, असम व पुडुचेरी में लगातार शानदार वापसी की बधाई देते हुए इन चुनावों राज्यों में छत्तीसगढ़ के प्रवासी कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम का जिक्र कर उनका अभिनंदन किया। श्री साय ने प्रदेश में नक्सली आतंक के खात्मे की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनथक परिश्रम से यह कार्य समयबध्द ढंग से पूरा हुआ है। हम मानते है कि केवल नक्सलवाद खत्म करना ही पर्याप्त नहीं था, बल्कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की किरण पहुंचाना भी हमारा लक्ष्य है। और नियद नेल्लानार योजना के तहत इन क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हुए और वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा करके प्रदेश सरकार ने जन विश्वास अर्जित किया है। 
 भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन सक्रिय रहते हैं - किरण देव
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत बहुत बड़ी जीत है। विश्व में इसकी चर्चा हुई। तमिलनाडु व केरलम में भी हमारी ताकत बढ़ी है। इसके लिए सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए श्री देव ने विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा, पंचायत व नगरीय निकाय चुनावों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में 54 सीटों पर करिश्माई जीत के बाद लोकसभा चुनावों में झूठे नरेटिव के बावजूद भाजपा ने प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। प्रदेश सरकार के प्रयासों और विधानसभा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी को पूरा करके डबल इंजन की सरकार के रूप में सार्थकता सिद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आभार व्यक्त करते हुए श्री देव में कहा कि ओड़िशा में भी छत्तीसगढ़ मॉडल से भाजपा ने शानदार जीत अर्जित की।
 कार्यकर्ता संगठन का आधार होता है - जम्वाल
 भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने संगठन कौशल, व्यवस्था और जिला प्रशिक्षण विषय पर अपने प्रबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन का आधार होता है। कार्यकर्ता अधिक सुव्यवस्थित हो, उसका सर्वांगीण विकास हो, उसके लिए प्रशिक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाती है। हम अपने घोषित लक्ष्यों को राष्ट्र-माला में पिरोकर चल रहे हैं। आगामी दिनों में जिलों प्रशिक्षण वर्गों का कार्यक्रम होना है वह अनुशासित, व्यवस्थित व प्रभावी हो। वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वर्गों में रात्रि विश्राम करके कार्यकर्ताओं की सभी तरह की जिज्ञासाओं का समाधान करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें।
 हमारे लिए राष्ट्र प्रथम की भावना ही सर्वोच्च है - तोखन साहू
 केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि अपने गठन के समय से भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है और यह हमारी लक्ष्य निष्ठ वैचारिक प्रतिबध्दता का सुपरिणाम है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम की भावना ही सर्वोच्च है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी न केवल देश अपितु विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हुए है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं का विकास कार्यों का क्रियान्वयन प्रदेश सरकार कर रही है। 
 संगठन की कार्य योजना से सब जुड़े: साय
 भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यो की समीक्षा की एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सतत प्रवास और कार्यों की निगरानी करने से संगठन की शक्ति में वृद्धि होगी। नगरीय निकायों, व पंचायतों जनपद पंचायत चुनावों, उपचुनावों की दृष्टि से योजना बनाने पर भी जोर दिया।
 बैठक में शोक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने रखा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा एवं महासमुंद लोकसभा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं द्वितीय सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने किया एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने आभार माना। इस दौरान बैठक में प्रदेश भर के कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english