बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दबकर मौत
बालोद। बालोद जिले में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दल्ली राजहरा शहर में उस वक्त हुई, जब मंगलवार शाम मजदूर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की एक कॉलोनी में सीवरेज के लिए नयी पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मजदूर करीब 10 फुट गहरे गड्ढे के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया, लेकिन तीनों मजदूरों की जान जा चुकी थी।। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और महिला मजदूर बैशाखिन के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि काम के दौरान सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए थे।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।













Leave A Comment