ब्रेकिंग न्यूज़

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग मनीष को प्रदान की मोटराईज्ड ट्रायसायकल

 - मोटराईज्ड ट्रायसायकल बनी मनीष के आत्मनिर्भर जीवन की नई राह
- सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद मिली तत्काल सहायता
- अब डॉक्टर और बाजार जाने में नहीं होगी परेशानी

राजनांदगांव  । शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला निवासी दिव्यांग युवक श्री मनीष साहू की है, जिन्हें सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। इस सहायता से मनीष और उनकी मां के जीवन में नई खुशी और आत्मविश्वास बढ़ा है। दोनों पैरों से दिव्यांग मनीष साहू के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। रोजमर्रा के काम, डॉक्टर के पास जाना या बाजार तक पहुंचना बेहद कठिन था। उनकी मां श्रीमती अनीता साहू को बेटे को गोद में लेकर कई बार बाहर ले जाना पड़ता था, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
श्रीमती अनीता साहू ने बताया कि सुशासन तिहार शिविर में उन्होंने अपने पुत्र के लिए मोटराईज्ड ट्रायसायकल की मांग करते हुए आवेदन किया था। उनकी अपेक्षा के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करते हुए शिविर में ही मनीष को मोटराईज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराई गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनके बेटे को डॉक्टर, बाजार या अन्य जरूरी कार्यों के लिए बाहर ले जाने में परेशानी नहीं होगी। मनीष अब स्वयं आसानी से आवागमन कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे अधिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर मनीष और उनकी मां की खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english