गहराने लगा तेल संकट, कई पेट्रोल पंप ड्राई
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो गई हैं। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पिछले दो दिनों में बिलासपुर के करीब 13 पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। इस कारण दूसरी जगहों पर लंबी कतारें लग गई हैं और लोग पेट्रोल के लिए भटक रहे हैं। इस बीच इस कमी के कारण कहीं तो वाहन सड़क पर धक्का देते भी दिखाई दे रहे हैं तो लोग निराश होकर लौट रहे हैं। इस बीच पेट्रोलियम एसोसिएशन और जिला प्रशासन ने लोगों से पैनिक नहीं करने और जरूरत भर ही पेट्रोल लेने की अपील की है। हालांकि प्रशासन और पेट्रोलियम दोनों का मानना है कि इन दिनों पेट्रोल की खरीदी बढ़ी है। इसी वजह से स्थिति बदलती नजर आ रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ है कि इन दिनों डिमांड के अनुसार पेट्रोल डीजल की सप्लाई नहीं हो रही। साथ ही लगातार होते पावर कट की वजह से भी डीजल की खपत बढ़ी है। हालांकि प्रशासन की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही जा रही है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा के मुताबिक फिलहाल कुछ कमी हो सकती है, लेकिन दो अगले दिनों में स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाएगी क्योंकि टैंकर निकल चुके हैं। पेट्रोलियम कंपनियों से बात भी हो गई है। इधर, बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि यह संकट अस्थायी और कुछ दिनों का ही है। स्थिति को गंभीर नहीं मानना चाहिए। लोगों से भी अपील है कि सुविधा और जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल डीजल खरीदें। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।










.jpg)

Leave A Comment