ग्राम पंचायत डेंगरापार में ग्रामीणों को सुचारू रूप से की जा रही है पेयजल की आपूर्ति
बालोद. जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डेंगरापार में ग्रामीणों को सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्तमान में तकनीकी कारणों से पानी टंकी के बजाय सीधे पंपिंग मेन के माध्यम से हर घर तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं स्थानीय पंचायत प्रशासन पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। वर्तमान में जिस स्रोत से पानी लिया जा रहा है, वहाँ से सीधे पाइपलाइन के जरिए घरों में जल आपूर्ति की जा रही है, ताकि पानी की कमी न हो। वर्तमान जल आपूर्ति की व्यवस्था पर ग्रामीणों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई है।












Leave A Comment