ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वन्दन योजना अंतर्गत हितग्राहियों की केवायसी

0- अपडेट हेतु 15 एवं 16 मई को शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद कार्यालय रामकुण्ड में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन
0- सभी माताएँ और बहनें आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर अपना केवायसी अपडेट कार्य समय पर पूर्ण करवाएं 
0- वार्ड 37 पार्षद निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने की विनम्र अपील
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वन्दन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के केवायसी अपडेट कार्य हेतु दिनांक 15 और 16 मई 2026 गुरूवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत वार्ड पार्षद कार्यालय रामकुण्ड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद और नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने वार्डवासी सभी माताओं और बहनों से आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समय पर अपना केवायसी अपडेट कार्य पूर्ण करवाने की विनम्र अपील की है, ताकि योजना का लाभ निरन्तर मिलते रहे.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english