ब्रेकिंग न्यूज़

  कमल विहार में 259 रो-हाऊस परियोजना को मिली नई रफ्तार

-जून 2026 तक 259 मकानों का निर्माण चरणबद्ध रूप से होगा पूर्ण
-32 मकान तैयार, 30 जून तक शेष मकानों का निर्माण पूर्ण करने की कार्ययोजना पर तेजी से काम जारी
 रायपुर । रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा कमल विहार स्थित कौशल्या माता विहार योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 259 रो-हाऊस मकानों के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को पूर्ण कराने के लिए आर.डी.ए. ने विशेष प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य को पुनः व्यवस्थित किया है और अब लाभार्थियों को शीघ्र ही उनके आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
 उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में लगभग 18.26 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का कार्य प्रारंभ किया गया था। प्रारंभिक ठेकेदार द्वारा कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण नवंबर 2023 में अनुबंध निरस्त किया गया। इसके पश्चात नियमानुसार पुनः निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर 1 जनवरी 2025 को नया कार्यादेश जारी किया गया, जिसके बाद निर्माण कार्य में उल्लेखनीय तेजी आई है।
  वर्तमान में 32 रो-हाऊस मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आर.डी.ए. की कार्ययोजना के अनुसार 31 मई 2026 तक 59 अतिरिक्त मकान, 15 जून 2026 तक 82 मकान तथा 30 जून 2026 तक 86 मकानों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इस प्रकार कुल 259 रो-हाऊस मकानों को चरणबद्ध तरीके से तैयार कर हितग्राहियों को सौंपने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्य 8 विभिन्न सेक्टरों में फैला हुआ है, जिसके कारण तकनीकी एवं कार्यगत जटिलताओं के बावजूद आर.डी.ए. द्वारा सतत मॉनिटरिंग और समन्वय के माध्यम से कार्य को गति प्रदान की जा रही है।
 आर.डी.ए. के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से जुड़े हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कमल विहार की यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण आवासीय पहल है। परियोजना के पूर्ण होने से बड़ी संख्या में परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english