ब्रेकिंग न्यूज़

 शगुन साहू के लिए खास रहा सुशासन तिहार

- ग्राम साल्हे में बिहान की ओर से लगाया गुपचुप का स्टॉल
- मुंगोड़ी और चाट की दुकान से हुई तरक्की, प्रतिमाह हो रही 15 हजार रूपए से अधिक आय
- 50 डिसमिल जमीन और मोटर सायकल खरीदी

राजनांदगांव  । सुशासन तिहार अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर श्रीमती शगुन साहू के लिए खास रहा। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की ओर से गुपचुप का स्टॉल लगाया था। उन्होंने बताया कि वे माँ पद्मा महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी है और उन्होंने महिला स्वसहायता समूह से 50 हजार रूपए का ऋण लिया था। जिससे उन्होंने मुंगोड़ी और चाट का दुकान प्रारंभ किया। व्यवसाय प्रारंभ करने के बाद उनके जीवन में तरक्की की राह खुली। प्राप्त आमदनी से उन्होंने 50 डिसमिल जमीन खरीदी है और मोटर सायकल खरीदी है। उन्होंने कहा कि अब वे आर्थिक रूप से संपन्न हैं। उन्होंने बताया कि पहले जब वह शादी होकर आयी थी, तब घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन समूह से जुडऩे के बाद आत्मविश्वास बढ़ा और आजीविका मूलक गतिविधियों से जुडऩे का फायदा मिला। प्रतिमाह 15 हजार रूपए से अधिक की आय प्राप्त हो रही है।
श्रीमती शगुन साहू ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर काम करने का अवसर मिल रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बन रही हैं और उनका मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने से जनसामान्य को बहुत फायदा मिल रहा है। शिविर में जनसामान्य आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनवा सकते हैं और शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बिहान से मदद मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english