ब्रेकिंग न्यूज़

 नोनी सशक्तीकरण योजना बनी कंचनलता के सपनों का सहारा

बिलासपुर. जिले की होनहार छात्रा कुमारी कंचनलता को उच्चशिक्षा के लिए नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आर्थिक मदद मिली है कंचन को इससे अपनी वकालत की पढ़ाई करने में सहायता मिलेगी। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कंचन के लिए पढ़ाई जारी रखना चुनौती बनता जा रहा था। लेकिन सुशासन  तिहार के तहत वार्ड क्रमांक 19  में आयोजित समाधान शिविर में इस योजना से मिली मदद से अब पढ़ाई की फीस भरना आसान होगा। कंचन ने इसके लिए मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। 
      श्रमिक परिवार की सीमित आय के बीच वकालत की पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं था, लेकिन राज्य शासन की नोनी   सशक्तिकरण योजना ने कंचन के सपनों को नई उड़ान दे दी है सरकंडा निवासी कुमारी कंचनलता को योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस सहायता राशि से अब उन्हें अपनी एलएलबी की पढ़ाई आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंचनलता ने बताया कि वे शुरू से ही कानून की पढ़ाई कर समाज के जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का सपना देखती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार पढ़ाई छोड़ने का विचार भी आया। कंचन ने कहा कि शासन की इस योजना ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है और अब वे पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी। कंचनलता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
       उल्लेखनीय हैं कि श्रम विभाग के द्वारा संचालित नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना आज प्रदेश की अनेक बेटियों के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीद बन रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english