ब्रेकिंग न्यूज़

 ट्रांसमिशन कंपनी ने पांच जिलों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए तैयार की नई डबल सर्किट लाइन

 -220 केवी धमधा-गैंदपुर की नई डबल सर्किट लाइन
 
रायपुर  । छत्तीसगढ़ में विद्युत आपूर्ति क्षमता को बेहतर बनाने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पॉवर ग्रिड के 765 केवी उपकेंद्र धमधा से स्टेट ग्रिड के लिए 220 केवी गैंदपुर की नई डबल सर्किट लाइन को स्थापित कर ऊर्जीकृत कर लिया गया है। इस लाइन के ऊर्जीकृत होने से केंद्रीय ग्रिड से पॉवर प्राप्त करने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी । साथ ही इससे पांच जिलों में विद्युत आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण होगी।
 
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला के हाथों से इसे ऊर्जीकृत किया गया।
 
श्री शुक्ला ने इस अवसर पर बताया कि दुर्ग जिले के धमधा-मेड़ेसरा स्थित पावर ग्रिड के 765/400/220 केवी उपकेंद्र से 220 केवी धमधा–गेंदपुर ट्रांसमिशन लाइन का सफल चार्जिंग एवं सिंक्रोनाइजेशन कर दिया गया है। 
 
इस डबल सर्किट लाइन के ऊर्जीकृत होने से 220 केवी चार बड़े उपकेंद्र गैंदपुर (कवर्धा), मुंगेली, बेमेतरा और सुहेला में बिजली का आदान-प्रदान बेहतर हो सकेगा। पहले इसके लिए 220 केवी की तीन लाइनें थी, वह अब बढ़कर पांच हो गई हैं।
 
 इससे राजनांदगांव, कवर्धा, मुंगेली,बेमेतरा व बलौदाबाजार-भाठापारा जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। इससे धमधा-गैंदपुर लाइन में तकनीकी खराबी आने पर भी विद्युत आपूर्ति जारी रह सकेगी। यह नई लाइन औद्योगिक, कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (लाइन) श्री संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक (पीसी एवं आरए) श्री के. एस. मनोठिया, कार्यपालक निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री वी. के. दीक्षित, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) श्री पी. गोसावी, मुख्य अभियंता (सब-स्टेशन) श्री अब्राहम वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मनोज राय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english