विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने निगम जोन 5 में 2 करोड़ से अधिक के नए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
रायपुर - रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत डीडी नगर वार्ड क्रमांक 40 और ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र की रहवासी जनता को रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 2 करोड़ रूपये से भी अधिक ने नए विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शानदार सौगात दी है.
डीडी नगर वार्ड क्रमांक 40 में वार्ड पार्षद कार्यालय और ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में डंगनिया पानी टंकी के नीचे नए सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किये जाने के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नगर निगम रायपुर के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, डीडीनगर वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, श्री अजय साहू, श्री राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सर्वश्री ओंकार बैस,गोपी साहू, आशीष अग्रवाल, दीनबंधु सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष श्री विवेक तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री बजरंग खंडेलवाल,श्री मनोज सिंह ठाकुर, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर सहित डीडी नगर वार्ड और ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड में पण्डित रामदयाल तिवारी स्कूल में 19 लाख में खेल मैदान का विकास, डंगनिया और ईदगाहभाठा पानी टंकी में पानी का वाल्व लगाने का कार्य और 60 लाख रूपये से अधिक की लागत से विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया मरम्मत के नए विकास कार्य शीघ्र करवाए जायेंगे,डी डी नगर वार्ड में विनायका विहार में 25 लाख 38 हजार रूपये में सीसी रोड निर्माण, गृह निर्माण द्वारा डीडी नगर में 25 लाख रूपये में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य सहित विभिन्न स्थानों में सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि विविध नए विकास कार्य लगभग 1 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से शीघ्र मूर्त स्वरूप वार्ड में लेंगे.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने नागरिकों से डी डी नगर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने और रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने सहभागी बनने की नागरिकों से विनम्र अपील की. पश्चिम विधायक ने कहा कि पहले रायपुर नगर निगम यहाँ वार्ड में कचरा डालने डस्टबिन की व्यवस्था देवे और इसके बाद कचरा इधर - उधर डालने वालों पर व्यवस्था सुधार हेतु जुर्माना करे नगर निगम के . नगर निवेश विभाग के अधिकारी डी डी मगर वार्ड में बनाये गए मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स के नक्शे की जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई करें.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि धरती माता को जल वापस लौटाने सभी नागरिक अपने घरों main रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य लगवाएँ, ताकि भावी पीढ़ी को जलाभाव का सामना ना करना पड़े . महापौर ने कहा कि डी डी नगर वार्ड में आना और यहां के लोगों से मिलना उन्हें अच्छा लगता है. जब वे यहां वार्ड की पार्षद रही, तब यह काफी बड़ा क्षेत्र हुआ करता था, जो अब दो वार्ड में विभक्त हो गया है. यहां गृह निर्माण मण्डल के बहुत se उद्यान हैँ, जिन्हे जनउपयोगी बनाया जायेगा. महापौर ने कहा कि डी डी नगर वार्ड का कोई भी नागरिक जनसमस्या लेकर उमसे नगर निगम मुख्यालय भवन में आकर मिलकर समस्या बतला सकता है, वे उनकी बताई समस्या का समाधान करवाने अवश्य प्रयास करेंगी.महापौर ने पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी की सक्रियता को सराहा.
कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने डी डी नगर वार्ड के बंजारी नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में गृह प्रवेश करने वाली महिलाओं को तुलसी का पौधा देकर मंच पर सम्मानित किया. प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मकान निर्माण करने हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र दिया. वहीं एनयूएलएम अंतर्गत महिला समूह को स्वीकृत 3 लाख रूपये राशि का ऋण प्रदत्त किया गया. डी डी नगर वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी और ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय ने नए विकास कार्यों का वार्ड में लोकार्पण और भूमिपूजन करने पर सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.











Leave A Comment