ब्रेकिंग न्यूज़

 वार्ड 22 में सतनाम भवन, जैतखाम जीर्णोद्धार एवं मंच निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 में सतनाम भवन, जैतखाम जीर्णोद्धार एवं मंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव समाजजनों के साथ शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किये। पटरीपार क्षेत्र में ₹19.88 लाख की लागत से होने वाला यह निर्माण कार्य समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। मंत्री श्री यादव ने कहा कि जैतखाम सतनामी समाज की पहचान और श्रद्धा का केंद्र है तथा इसके जीर्णोद्धार और सतनाम भवन निर्माण से समाजजनों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी समाजों के विकास और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जैतखाम, सामुदायिक भवन और अन्य जनहित के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता और सामाजिकजनों को सीधा लाभ मिल रहा है।    
     केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने उपस्थित लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्रहित के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत मनमोहक पंथी नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। मंत्री श्री यादव ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किये।
     इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, कांशीराम कोसरे, भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु सिंह, पार्षदगण, समाजजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english