कठिन परिस्थितियों में बिहान योजना बनी गायत्री यदु का सहारा
0- आर्थिक स्थिति में आया सुधार, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर. जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच मिल रहा है। ऐसी ही एक प्रेरणादायी कहानी है रायपुर जिले की गृहिणी श्रीमती गायत्री यदु की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए बिहान योजना के माध्यम से अपने परिवार को नई मजबूती दी।
श्रीमती यदु पहले घरेलू कार्यों तक सीमित थीं। इसी दौरान बिहान की सी.आर.पी. दीदियों ने उनके घर पहुंचकर समूह से जुड़ने और बिहान योजना के लाभों की जानकारी दी। दीदियों की प्रेरणा से वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, जिसमें 10 सदस्य शामिल हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सी.आई.एफ. राशि का लाभ लेकर अपने बेटे की शादी संपन्न कराई।
बिहान की FLCRP दीदियों ने उन्हें बीमा योजना की जानकारी देते हुए इसके लाभ बताए, जिसके बाद श्रीमती यदु ने अपने और अपने पति का बीमा कराया। पिछले वर्ष उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई। ऐसे कठिन समय में बीमा योजना उनके लिए बड़ी मदद साबित हुई और उन्हें 2 लाख रुपए की क्लेम राशि प्राप्त हुई।
श्रीमती यदु ने बताया कि वे प्राप्त सीआईएफ राशि को बच्चों की पढ़ाई और घर निर्माण में उपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बनी हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधर आया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एवं बिहान योजना का धन्यवाद करती हूँ।









Leave A Comment