ब्रेकिंग न्यूज़

  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से मजबूत हो रही महिला सशक्तिकरण की नींव

-प्रदेशभर में जागरूकता शिविरों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर महिलाओं को शासकीय योजनाओं, कानूनी अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला सशक्तिकरण सेंटर की जेंडर विशेषज्ञ एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक  ने ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों एवं अभिभावकों को भ्रूण हत्या रोकथाम, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बालिकाओं में लैंगिक समानता, बाल संरक्षण तथा महिला उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं महतारी वंदन ई-केवाईसी प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बाल विवाह एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं और किशोरियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। शिविर के दौरान हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 181 एवं 1930 के महत्व और उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोशर वितरित कर व्यापक जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेशभर में आयोजित ऐसे जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक चेतना को मजबूत करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english