ब्रेकिंग न्यूज़

सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता के प्रतीक थे खंडूड़ी : देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन को राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने अपने शोक संदेश में खंडूड़ी के देहावसान को उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि स्व. खंडूड़ी का लम्बा और गौरवशाली सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि सादगी, स्पष्टवादिता और शुचिता की प्रतिमूर्ति थे। उनका निधन भाजपा सरकार व संगठन के लिए एक अत्यंत दु:खद क्षण है। श्री देव ने उत्तराखंड के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण एवं कड़े निर्णय लिए, जिसने राज्य के विकास को एक नई और सही दिशा प्रदान की। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी कार्यशैली आज भी अनुकरणीय है। श्री देव ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके अस्वस्थ होने के चलते उनके आवास पर लगातार राजनेताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ था, जो उनके प्रति जनता के अगाध प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ और बद्रीविशाल से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व उनके करोड़ों समर्थकों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english